रिप्ले ‘गुरु पूजा 60’ (अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न)
विश्वव्यापी वर्षगांठ उत्सव
31 जुलाई 2026 एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 60 वर्ष पहले प्रेम रावत जी ने पहली बार विश्वभर के लोगों के साथ शांति और संतुष्टि का संदेश साझा करना प्रारंभ किया था।
वर्ष 1966 से अब तक उनका संदेश लाखों लोगों तक पहुँचा है, और लोगों को अपनी ही समझ से, अपने ही अंदर शांति की संभावना को खोजने के लिए प्रेरित करता रहा है।
इस ऐतिहासिक 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्वभर से लोग नई दिल्ली, भारत में आयोजित ‘गुरु पूजा 60’ में एकत्रित हुए। तीन दिन का यह उत्सव संगीत, विचार करने और प्रेम रावत जी के प्रेरणादायक संबोधनों से भरा हुआ था।
प्रोग्राम के बारे में
प्रश्न: नया इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® प्रोग्राम क्या है, और इसमें क्या-क्या शामिल है?
उत्तर: ‘गुरु पूजा 60’ के विश्वव्यापी उत्सव के उपलक्ष्य में, इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® एक विशेष चार-भागीय ऑनलाइन प्रोग्राम प्रस्तुत करता है।
इस श्रृंखला की शुरुआत प्रेम रावत जी के एक नए एनिमेटेड एपिसोड ‘हर श्वास’ से होती है, जिसके बाद उस पर विचार करने का मौका मिलता है। प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली, भारत से आयोजित दो लाइवस्ट्रीम प्रोग्राम हैं, जो विश्वभर में प्रसारित किए गए।
इस प्रोग्राम में शामिल हैं:
- सत्र 1: आप किसकी बात सुनते हैं?
- सत्र 2: मैं किसकी बात सुनता हूँ?
- सत्र 3: प्रेम रावत जी के 1 अगस्त के लाइवस्ट्रीम प्रोग्राम का पुनःप्रसारण
- सत्र 4: प्रेम रावत जी के 2 अगस्त के लाइवस्ट्रीम प्रोग्राम का पुनःप्रसारण
प्रश्न: ‘हर श्वास’ क्या है?
उत्तर: ‘हर श्वास’ प्रेम रावत जी द्वारा निर्मित एक एनिमेटेड श्रृंखला है। इसका प्रत्येक एपिसोड दैनिक जीवन के अनुभवों—जैसे प्रतिरोध, निराशा और मानसिक तनाव—से प्रेरित एक कहानी प्रस्तुत करता है, और सहज रूप से यह दर्शाता है कि दृष्टिकोण में एक छोटा-सा परिवर्तन जीवन में आगे बढ़ने का नया मार्ग खोल सकता है।
‘आप किसकी बात सुनते हैं?’ इस श्रृंखला का तीसरा एपिसोड है।
प्रश्न: सत्र 3 और 4 में क्या है?
प्रश्न: प्रत्येक सत्र की अवधि कितनी है?
उत्तर: सत्र 1 और 2 संक्षिप्त ऑनलाइन मॉड्यूल हैं।
सत्र 3 और 4 प्रेम रावत जी के साथ आयोजित लाइव प्रोग्राम के रिप्ले हैं, जिनमें से प्रत्येक की अवधि लगभग एक घंटा है।
रीप्ले तक पहुँच
प्रश्न: मैं लाइवस्ट्रीम के रीप्ले कब देख सकता/सकती हूँ?
उत्तर: रीप्ले अब उपलब्ध हैं। www.intelligentexistence.com पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें और अपने डैशबोर्ड से सीधे उन्हें देख सकते हैं।
प्रश्न: क्या सत्र 1 और 2 निःशुल्क हैं?
उत्तर: जी हाँ। इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® के माध्यम से सत्र 1 और 2 निःशुल्क उपलब्ध हैं।
यदि आपका इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® पर पहले से अकाउंट है, तो बस लॉग इन करें। यदि आप इस प्लेटफ़ॉर्म पर नए हैं, तो www.intelligentexistence.com पर निःशुल्क अकाउंट बनाकर तुरंत देखना शुरू कर सकते हैं।
प्रश्न: मैं रीप्ले कितने समय तक देख सकूँगा/सकूँगी?
उत्तर: सत्र 3 और 4 के रीप्ले उनकी प्रथम प्रसारण तिथि से छह महीने तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
प्रश्न: इसकी कीमत क्या है, और खरीदने पर क्या-क्या शामिल है?
उत्तर: रीप्ले पैकेज की कीमत US$55 (अतिरिक्त लागू करों के साथ) है।
इस खरीद के साथ आपको निम्नलिखित का छह महीने तक ऑनलाइन एक्सेस मिलेगा:
- सत्र 3 — 1 अगस्त के लाइवस्ट्रीम का रीप्ले
- सत्र 4 — 2 अगस्त के लाइवस्ट्रीम का रीप्ले
इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत, सम्मिलित क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभागियों को चेकआउट के समय स्वतः ही US$35 (अतिरिक्त लागू करों के साथ) की विशेष रियायती कीमत उपलब्ध होती है।
कृपया ध्यान दें: सत्र 1 और 2 निःशुल्क इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® अकाउंट के साथ बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेंगे।
रियायती कीमत के लिए सम्मिलित क्षेत्र:
अफ्रीका: अंगोला, बेनिन, बोत्सवाना, बुर्किना फासो, चाड, कांगो, कोट द’ईवोआर, इस्वातिनी, गाम्बिया, घाना, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, मेडागास्कर, माली, मॉरीशस, मॉरिटानिया, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजर, सेनेगल, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका तथा ज़िम्बाब्वे।
एशिया: भारत, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, श्रीलंका तथा यमन।
दक्षिण अमेरिका: अर्जेंटीना, बोलिविया, ब्राज़ील, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, गुयाना, पराग्वे, पेरू, सूरीनाम, उरुग्वे तथा वेनेज़ुएला।
मध्य अमेरिका / उत्तरी अमेरिका एवं कैरेबियन: बेलीज़, कोस्टा रिका, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ तथा पनामा।
रीप्ले देखना
प्रश्न: क्या एक ही अकाउंट से कई लोग रीप्ले देख सकते हैं?
उत्तर: नहीं। प्रत्येक प्रोग्राम की खरीद (Purchase) केवल एक व्यक्ति के लिए होती है और उसे केवल एक इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® अकाउंट के माध्यम से ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
यदि आप अपना लॉगिन (ईमेल/पासवर्ड) कई लोगों के साथ साझा करते हैं, या अलग-अलग स्थानों से एक ही समय में एक ही अकाउंट का उपयोग करते हैं, तो यह सपोर्ट नहीं किया जाता और इससे आपकी रीप्ले तक पहुँच बाधित (interrupt) हो सकती है।
कार्यक्रमों को सुचारु रूप से देखने के लिए और बेहतर अनुभव के लिए, आयोजक अनुरोध करते हैं कि हर व्यक्ति अपना अलग इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® अकाउंट बनाए और इसे अलग से ख़रीदें।
प्रश्न: क्या मैं रीप्ले अपने मित्रों के साथ साझा कर सकता/सकती हूँ या इसे किसी सामुदायिक समूह के साथ मिलकर देख सकता/सकती हूँ?
उत्तर: इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® पर ख़रीदे गए रीप्ले केवल व्यक्तिगत रूप से देखने के लिए हैं। वर्तमान में समूह या सामुदायिक रूप से रीप्ले देखने की अनुमति नहीं है, और प्रत्येक प्रतिभागी को अपने स्वयं के इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® अकाउंट से रजिस्ट्रेशन करना है तथा उसी अकाउंट के माध्यम से कार्यक्रम देखना है।
इन दिशानिर्देशों का सम्मान करने के लिए आपका धन्यवाद। इससे सभी के लिए एक विश्वसनीय अनुभव सुनिश्चित होता है और इन कार्यक्रमों के निरंतर विकास को समर्थन मिलता है।
भविष्य में इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® की सामुदायिक व्यूइंग (Community Viewing) संबंधी किसी भी अपडेट के लिए कृपया अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधि (Regional Representative) के संपर्क में रहें।
डिवाइस एवं तकनीकी सहायता
प्रश्न: क्या मैं रीप्ले को स्मार्ट टीवी पर देख सकता/सकती हूँ?
उत्तर: इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® प्लेटफ़ॉर्म वेब ब्राउज़र पर आधारित है। वर्तमान में स्मार्ट टीवी के लिए कोई ऐप उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई स्मार्ट टीवी (Samsung, LG, Sony तथा अन्य) में इन-बिल्ट (Built-in) वेब ब्राउज़र होता है, जिसके माध्यम से आप https://www.intelligentexistence.com/ तक पहुँच सकते हैं।
दूसरा विकल्प: आप अपने लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफ़ोन से सामग्री (Content) को अपने स्मार्ट टीवी पर मिरर (Mirror) या कास्ट (Cast) भी कर सकते हैं।
बेहतर देखने के अनुभव के लिए, हम नवीनतम (Up-to-date) वेब ब्राउज़र वाले लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
प्रश्न: क्या मैं अपने टीवी पर Chromecast का उपयोग करके रीप्ले देख सकता/सकती हूँ?
उत्तर: हाँ। Chromecast का उपयोग करके आप रीप्ले को अपने टीवी पर देख सकते हैं।
अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर पर गूगल क्रोम का उपयोग करते हुए, ऊपर दाईं ओर स्थित तीन-बिंदु (Three-dot) मेनू पर क्लिक करें, कास्ट चुनें, और फिर अपना क्रोमकास्ट डिवाइस चुनें। आपका कंप्यूटर और क्रोमकास्ट दोनों एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े होने चाहिए।
कृपया ध्यान दें कि क्रोमकास्ट में इन-बिल्ट (Built-in) वेब ब्राउज़र नहीं होता। इसलिए कास्टिंग शुरू करने के लिए किसी जुड़े हुए कंप्यूटर, टैबलेट या स्मार्टफ़ोन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न: रीप्ले देखने के लिए कौन-से ब्राउज़र सबसे उपयुक्त हैं?
उत्तर: https://www.intelligentexistence.com/ पर स्पष्टता से देखने के लिए, हम निम्नलिखित ब्राउज़रों के नवीनतम (Latest) संस्करण का उपयोग करने की सलाह देते हैं:
- Google Chrome
- Mozilla Firefox
Microsoft Edge और Safari भी सामान्यतः उपयोग में लाए जा सकते (Compatible) हैं।
रीप्ले देखने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका ब्राउज़र पूरी तरह अप-टू-डेट (Up to Date) है।
यदि आपको Playback से संबंधित कोई समस्या आती है, तो निम्नलिखित उपाय आज़माएँ:
- पृष्ठ (Page) को Refresh करें।
- अपने ब्राउज़र का Cache और Cookies साफ़ करें।
- ब्राउज़र Extensions को अस्थायी रूप से Disable करें।
- किसी अन्य ब्राउज़र, जैसे Google Chrome, का उपयोग करके देखें।
यदि आपको अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो, तो कृपया [email protected] पर संपर्क करें।
प्रश्न: मुझे वेबसाइट तक पहुँचने में समस्या हो रही है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: अपने ब्राउज़र को Refresh करें और पुनः प्रयास करें।
यदि आप सत्र 1 और 2 या अपने खरीदे हुए रीप्ले पैकेज का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले अपने अकाउंट से लॉग आउट करें और फिर दोबारा लॉग इन करें।
यदि इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो कृपया [email protected] पर संपर्क करें।
प्रश्न: मैं अपना पासवर्ड भूल गया/गई हूँ। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® होमपेज पर Account पर क्लिक करें, फिर Forgot Password चुनें और अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
भाषा एवं अनुवाद
प्रश्न: क्या अनुवाद उपलब्ध है?
उत्तर: हाँ। निम्नलिखित भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है:
- अंग्रेज़ी (English)
- स्पेनिश (Spanish)
- फ़्रेंच (French)
- इतालवी (Italian)
- तमिल (Tamil)
प्रश्न: मैं अपनी पसंदीदा भाषा कैसे चुनूँ?
उत्तर: रीप्ले शुरू होने के बाद, www.intelligentexistence.com पर वीडियो प्लेयर में भाषा या सबटाइटल विकल्प खोजें।
यदि भाषा के विकल्प तुरंत दिखाई न दें, तो अपने ब्राउज़र को रिफ्रेश करें। यदि इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो कृपया [email protected] पर संपर्क करें।
प्लेटफ़ॉर्म
प्रश्न: टाइमलेस टुडे® और इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® में क्या अंतर है?
उत्तर: टाइमलेस टुडे® और इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® दो अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म हैं, जो प्रेम रावत जी के कार्यों पर आधारित भिन्न-भिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
- टाइमलेस टुडे® प्रेम रावत जी का मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ उनके संबोधन, वीडियो, लाइवस्ट्रीम तथा विविध प्रकार की मीडिया सामग्री का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है।
- इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® प्रेम रावत जी का शैक्षिक प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ गाइडेड लर्निंग अनुभव, ट्रेनिंग प्रोग्राम तथा ऑनलाइन शैक्षिक सत्र उपलब्ध कराए जाते हैं।
शाम के सत्रों के रीप्ले, टाइमलेस टुडे® की सदस्यता के साथ www.timelesstoday.tv पर उपलब्ध हैं।
कृपया ध्यान दें कि टाइमलेस टुडे® और इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म हैं। इनके अकाउंट, खरीद और सदस्यताएँ अलग-अलग रूप से मैनेज की जाती हैं।
प्रश्न: क्या इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® पर उपलब्ध सत्रों तक पहुँचने के लिए टाइमलेस टुडे® की सदस्यता आवश्यक है?
उत्तर: नहीं। इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® एक अलग प्लेटफ़ॉर्म है।
इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन, खरीद और सत्रों को देखना केवल www.intelligentexistence.com के माध्यम से ही किया जा सकता है।
इंटेलिजेंट एग्ज़िस्टेंस® के सत्रों में भाग लेने के लिए टाइमलेस टुडे® की सदस्यता (Subscription) आवश्यक नहीं है।
