शांति, शिक्षा और ज्ञान
शांति, शिक्षा और ज्ञान (PEAK), प्रेम रावत द्वारा प्रस्तुत एक निःशुल्क शैक्षिक पाठ्यक्रम है, जिसे आपको अपने भीतर के संसाधनों को खोजने में सहायता करने के लिए बनाया गया है।
यह स्वयं की खोज की एक यात्रा है, जो आपको आपकी अपनी ताकत से जोड़ती है और आपके हृदय में पहले से मौजूद उस गहरी शांति का अनुभव कराती है।
यदि आपके पास पहले से Intelligent Existence® का लॉगिन अकाउंट है,
तो यहाँ लॉगिन करें।
कोर्स के उद्देश्य
अपनी भीतर की शक्ति और संसाधनों से जुड़ना
गहरी कृतज्ञता का अनुभव करना
समझ की जीवनभर चलने वाली यात्रा का आनंद लेना
प्रेम रावत के आत्म-ज्ञान के दैनिक अभ्यास को सीखने का अवसर पाना
अपने उस अटल हिस्से को जानना, और उससे मिलने वाली शांति को महसूस करना
PEAK पाठ्यक्रम की रूपरेखा
PEAK पाठ्यक्रम में सीखने के तीन पहलू हैं:
विषय-आधारित अध्याय देखें:
१. परिचय
२. आप कौन हैं?
३. स्पष्टता और मान्यताएँ
४. चुनाव
५. समझ
६. कृतज्ञता
७. शांति
८. आशा
९. आत्म-ज्ञान
अपनी सीख को संजोएँ
हर अध्याय के लगभग बीच में, आपसे एक प्रश्न पूछा जाएगा, ताकि आप अपनी समझ को लिख सकें। यह जर्नल केवल आपके लिए है— इसे कोई और नहीं देखेगा।
आत्म-चिंतन के प्रश्नों के उत्तर दें
हर अध्याय के अंत में, आपसे एक आत्म-चिंतन का प्रश्न पूछा जाएगा, ताकि आप अगले अध्याय में आगे बढ़ने से पहले अपनी समझ को महसूस कर सकें और व्यक्त कर सकें।
अध्याय 9 के अंत में, प्रेम रावत द्वारा प्रशिक्षित एक मार्गदर्शक आपके सभी उत्तरों की समीक्षा करेगा। यह कोर्स पूरा करने के लिए आवश्यक है।
PEAK पाठ्यक्रम का स्वरूप एवं आवश्यक निर्देश
स्वरूप
- यह एक ऑनलाइन कोर्स है
- इसे आप अपनी सुविधा और गति के अनुसार पूरा कर सकते हैं
![]()
समय-विन्यास
- मुख्य सामग्री: प्रत्येक अध्याय के लिए लगभग 40–45 मिनट
- जर्नल एवं आत्म-चिंतन : प्रत्येक अध्याय के लिए लगभग 15 मिनट
- प्रस्तावित अध्ययन क्रम: प्रति सप्ताह 1 या 2 अध्याय
- कुल समय: लगभग 9 घंटे
आवश्यक साधन
- इंटरनेट कनेक्शन
- डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल उपकरण
- वातावरण

